पांच करोड़ 96 लाख लोगों ने मुसीबत में डायल 100 से माँगी मदद

Listen to this article

FRV ने जनता का जीता विश्वास

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 अगस्त 2021, पुलिस महानिदेशक व‍िवेक जौहरी के मार्गदर्शन और अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक, टेलीकॉम एंड रेडियो के निर्देशन में डायल 100 लोगों के बीच मददगार के तौर पर पहचान बना चुकी है। एक नवंबर 2015 से 31 जुलाई 2021 के बीच मुसीबत में फंसे 5 करोड़ 96 लाख लोगो को DAIL 100 सेवा के तहत संचालित FRV (Fast Response Vehicle) ने निश्चित समय मे मदद पहुंचाई है।

इनमें मध्‍य प्रदेश पुलिस की मुस्‍तैद टीम ने आपात स्थिति में एक करोड़ 18 लाख लोगों तक सुविधाएं पहुंचाई है। इसी तरह एक लाख 35 हजार लोगों की जान समय पर पहुंचे डायल 100 स्टाप ने बचाई। वहीं महिलाओं पर होने वाले अपराधों की 10 लाख 92 हजार सूचनाएं मिलीं, जिनको त्वरित सहायता पहुंचाई गई। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सात लाख 10 हजार लोगों तक मदद पहुंचाई गई। जबकि 17 हज़ार 101 गुम हुए बच्चों को Dial 100 के माध्यम से तलाश कर वापस लाया गया। 93 हज़ार 826 वरिष्ठ नागरिकों की सूचना पर सहायता की गई।

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में एक लाख 76 हजार लोगों ने डायल 100 से मदद की दरकार की थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय झा ने बताया कि डायल-100 की व्यवस्था से लोगों को काफी मदद मिल रही है। लोग संकट के समय सबसे पहले डायल 100 को मददगार के तौर पर सूचना देते हैं। पूरी टीम को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार इसकी मॉनि‍टरिंग भी की जाती है। लोगों के साथ -अन्य प्राणियों की जीवन रक्षा का भी कार्य डायल 100 के माध्यम से पुलिस द्वारा किया गया है। जिससे आम जन में पुलिस और व्यवस्था के प्रति यकीन बढ़ रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000