
बजरंग चौक पुरानी डिंडोरी में वैक्सीनेशन कार्य को मिली गति
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 18 सितंबर 2021, शुक्रवार को बजरंग चौक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर द्वारा स्थानीय नागरिकों को सतत रूप से मोटिवेट कर बड़ी संख्या वैक्सीनेशन कराया गया। सभी वार्ड्स के बी एल ओ, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा ऊषा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अथक मेहनत व वार्ड पार्षदों के सहयोग से इस महाअभियान को अच्छी खासी गति मिली है।
बी. एल. ओ. संजय तिवारी ने भी स्थानीय नागरिकों को वैक्सीनेशन हेतु विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के केंद्र पर भ्रमण ने सभी कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश भर दिया। पुलिस प्रशासन के अथक श्रम ने भी इस अभियान को सशक्त बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिणामस्वरूप 15 सितम्बर को 131,16 सितंबर को 141और 17 सितंबर की दोपहर तक 192 लोग वैक्सिनेट हो चुके थे। ज्योति धुर्वे ए एन एम, प्रियंका वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गया सिंह चंदेल, मोहन पाराशर, ओम प्रकाश पाराशर, गुल मोहम्मद अंसारी और संजय तिवारी द्वारा अभियान को गति प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाई जिससे टीकाकरण का महाअभियान पूर्ण रूप से सफलतम लक्ष्य को प्राप्त कर पाया।