डिंडोरी के स्व सहायता महिला समूह की प्रदर्शनी की गृहमंत्री – मुख्यमंत्री ने की सराहना

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 20 सितंबर 2021, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वेटनरी कॉलेज मैदान जबलपुर में आयोजित प्रदर्शनी में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे और उन्होंने महिलाओं के कार्यो की सराहना की है।

गौरतलब है कि आयोजित कार्यक्रम में डिंडौरी जिला में संचालित तेजस्विनी और आजीविका मिशन स्व-सहायता समूह की 300 महिलाओं ने कोदो कुटकी उत्पाद, आदिवासी चित्र और लोह शिल्प की प्रदर्शनी आयोजित की थी। जिसका अवलोकन करते हुऐ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अतिथियों ने स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमति रेखा पेंद्राम सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की थी।

अवलोकन के दौरान अतिथियों ने डिंडौरी के कोदो-कुटकी उत्पाद व समूह के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्याें की सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं। जिससे महिलाओं में खुशी देखी गई है। विदित होवे की इन स्व सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें जारी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000