जिले की सात जनपद के वार्डों का आरक्षण

Listen to this article

डिंडोरी – जनपद टुडे, 20.02.2020

जिले की सातों जनपद पंचायतो में घोषित आरक्षण के अनुसार अध्यक्ष का पद बजाग,मेहदवानी, समनापुर और शहपुरा अजजा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

जनपद पंचायत अमरपुर के कुल 12 वार्डो में से, 8 अजजा के लिए, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग और 3 वार्ड अनारक्षित सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से महिलाओं के लिए 4 अजजा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक और दो अनारक्षित (सामान्य) महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

जनपद पंचायत बजाग के कुल 13 वार्डो मैं से 1 वार्ड अजा वर्ग के लिए, 8 वार्ड अजजा, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3 अनारक्षित (सामान्य) के लिए इसमें से 8 वार्ड महिलाओं के लिए अनारक्षित हैं 1अजजा, 4अजजा,1अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और दो अनारक्षित सामान्य वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित की गई हैं।

जनपद पंचायत डिंडोरी के 20 वार्डों में से एक अजा ,12 अनुसूचित ज. जाति, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग व 5 अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। इनमें से 11 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हैं। 1अजाति,6अजजा 1 अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलाओं हेतु सुरक्षित हैं।

जनपद पंचायत करंजिया के 13 वार्डों में से 10 अजजा वर्ग के लिए और 3 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं अजजा की महिलाओं के लिए 5 व 2 वार्ड अनारक्षित सामान्य महिलाओं हेतु

मेहंदवानी जनपद -:

मेहंदवानी के कुल 12 वार्डो में से 9 अजजा व 3 अना. सामान्य वर्ग हेतु आरक्षित हैं।इनमें से 7 वार्ड महिलाओं हेतू सुरक्षित है। 5 अजजा वर्ग व 2 अनारक्षित सामान्य की महिलाओं हेतु सुरक्षित हैं।

समनापुर जनपद -:

समनापुर जनपद के 12 वार्डों में से 8 अजजा वर्ग, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग व 3 वार्ड अनारक्षित सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित है इनमें से 7 वार्डो को महिलाओं हेतु आरक्षित किया गया है और 4 वार्ड अजजा महिलाओं 1 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला व 2 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलाओं हेतु निर्धारित है।

शहपुरा जनपद पंचायत :-

शहपुरा जनपद के कुल 17 वार्डों में से 2 अजजा जाती 11 अजजा, व 4 वार्ड अनारक्षित सामान्य वर्ग हेतु आरक्षित है इनमें से 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 1 अजा वर्ग की महिला, 6 अजजा की महिलाओं व 2 अनारक्षित सामान्य वर्ग की महिलाओं हेतु सुरक्षित हैं।

जिले की सात जनपद पंचायतों के लिए कुल निर्धारित 99 जनपद सदस्य चुने जाएंगे इनमें से 56 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित किए गए हैं। अजा वर्ग के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं जिसमें से 3 महिलाओं हेतु सुरक्षित हैं। अजजा की 66 सीटों में से 34 महिलाओं हेतु आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित कुल 5 सीटों में से 4 पर अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं चुनी जा सकेगी। इसी तरह अनारक्षित सामान्य वर्ग की कुल आरक्षित 24 सीटों में से 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

जिले में 4 जनपद अध्यक्ष अजजा जाति वर्ग की महिलाएं और तीन पर अजजा वर्ग के पुरुष पदस्थ होंगे सभी जनपदों के 99 सदस्य में 56 महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी जिसमें से 3 अजा, 34 अजजा, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 अनारक्षित (सामान्य) वर्ग की महिलाएं हेतु आरक्षित हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000