उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी “केंद्रीय गृह मंत्री पदक” से नवाजे गये

Listen to this article

जिला पुलिस बल में तैनात हैं SI त्रिपाठी

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 17 नवंबर 2021, केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जिला पुलिस बल में से उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी को अपराध अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु “केंद्रीय गृह मंत्री नामक पदक” से Union Home Minister अमित शाह ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उनकी कार्यप्रणाली के आधार पर हुए सर्वे के बाद प्रदान किया गया है।

इस बाबद सब इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बतलाया कि 2018 में मेहंदवानी थाना में तैनाती के दौरान एक नाबालिक बच्ची के साथ सामुहिक गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या की वारदात को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया था, जिसका खुलासा चौकी प्रभारी के तौर पर करते हुये SI मनोज त्रिपाठी ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस गंभीर अपराध की विवेचना के आधार पर ही न्यायालय ने आरोपियों को फांसी की सजा का फैसला सुनाया था और अपील के दौरान उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट ने भी निचली अदालत के मृत्यु दंड के फैसले को सही करार देते हुये मौत की सजा को बरकरार रखा था। इसके अलावा अन्य प्रकरणों पर भी आरोपियों को सजा हुई है। इन्ही उत्कृष्ट कर्तव्यों के निर्वाहन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें उत्कृष्टता पदक से नवाजा गया है।

पदक प्राप्त उपनिरीक्षक त्रिपाठी ने बतलाया कि पुलिस के अच्छे कार्यों को सम्मान मिलना, गर्व का विषय है। जिससे Force का मनोबल बढ़ता है।गौरतलब है की यह पहला मौका है जब डिंडौरी में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक ने “केंद्रीय गृह मंत्री पदक” प्राप्त किया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000