नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया लोक कला व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Listen to this article


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी गीत व नृत्यों की प्रस्तुति

जनपथ टुडे, डिंडोरी (प्रकाश मिश्रा) 20 फरवरी 2022, नेहरू युवा केंद्र जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला स्तरीय लोक कला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के नर्मदा पुल पार साकेत नगर में स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवोदय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा नर्मदा अष्टक का गायन तथा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में डिंडोरी एवं बजाग विकासखंड से 12 ग्रुपों ने संगीत गीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पांच अलग-अलग विधाओं में सामूहिक नृत्य एकल नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी इसके अलावा तारा ग्रुप ने सामूहिक डांस, गुंजन ग्रुप बजाग ने सामूहिक नृत्य, योग्यता ग्रुप ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित लोककला व सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गीत संगीत की अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए।

ये रहे उपस्थित-

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवध बिलैया ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, संघ प्रचारक संजीत परस्ते, कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकारी रेनू पाठक, नेहरू युवा केन्द्र प्रभारी आर पी कुशवाहा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह, शिक्षक जनार्दन बोरकर सहित केंद्र के युवा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000