शाहपुर पुलिस की अनदेखी, धड़ल्ले से चल रही ओवरलोड टैक्सियां

Listen to this article

बैगर परमिट हो रहा टैक्सियों का संचालन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 अप्रैल 2022, जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी थाना क्षेत्र शाहपुर से पलकी , मुड़िया कला , धर्मपुरा , चौंरा , छिनदगाँव ,के लिए संचालित होने वाले टैक्सी संचालक खुलेआम ओवरलोडिंग कर रहे है वह भी इतनी की आसपास से निकलने वाले वाहन चालक के रोंगटे खड़े हो जाएं।
ऐसे दर्जनों टैक्सी शाहपुर थाना क्षेत्र की सड़कों पर बेरोकटोक फर्राटे भरते देखी जा सकती है।

जानलेवा हो सकता है सफ़रइन वाहनों में अंदर तो ठूंस ठूंस कर यात्रियों को बैठाला ही जाता साथ ही वाहन की छत पर सवारियां बैठाने के बाद भी टैक्सी संचालकों का मन नहीं भरता और फिर वाहन के चारों ओर सवारियां लटकाई जाती है। इसके बाद इनकी तेज स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाना कभी भी किसी बड़े हादसे का पर्याय बन सकती है। इन ओवरलोड टैक्सियों को ओवरटेक करना या सामने क्रॉस करना भी किसी खतरे से कम नहीं है। इन मार्गो पर अन्य वाहनों को चलाना भी मुश्किल होता है। किन्तु नित्य इसी तरह संचालित हो रही टैक्सियों पर स्थानीय पुलिस का किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं है। जबकि बताया जाता है कि अधिकांश टैक्सियां बिना परमिट के अवैध रूप से संचालित हो रही है, तब सवाल यह उठता है संबंधित क्षेत्र की पुलिस आंखे क्यों बंद किए है? प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण सेवायान अंतर्गत संचालित होने वाले टैक्सी वाहनों को परमिट जारी करने पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके अवैध टैक्सी सड़को पर फर्राटे भर रही है जिससे परिवहन विभाग के जिम्मेदार नुमाइंदों पर भी सवालिया निशान लग रहे है।

NH पर टैक्सियों की अवैध पार्किंग से यातायात होता है प्रभावित

जबलपुर से अमरकंटक मुख्यमार्ग पर टैक्सी और आटो संचालकों द्वारा दिनभर अवैध पार्किंग और मनमानी से जहां स्थानीय नागरिक और व्यापारी परेशानी का सामना करते है और वाहन चालकों की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहींइस तरह बेतरतीब अवैध पार्किंग प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसी तरह पल्की मार्ग लगभग बन्द कर दिया जाता है, अवैध वाहन संचालकों द्वारा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर इस तरह की अराजकता और वाहन संचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी पुलिस व्यवस्था के सामने चुनौती जान पड़ती है!

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000