युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Listen to this article

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हुए शामिल

जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 13 अगस्त 2022, आजादी के 75वे अमृत महोत्सव व घर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिंडोरी के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा के समीप कलेक्ट्रेट तिराहा से शुरू हुई जिसमे प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी सहित वरिष्ठजनों ने भाग लिया यात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई पुरानी डिंडोरी पहुंची रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति नारे लगाए, जिससे सारा शहर गूंज उठा। यात्रा आगे बढ़ते हुए समनापुर तिराहे से लौट कर नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई चन्द्रविजय महाविद्यालय पहुंची और पुनः मुख्य मार्ग से वापस होते हुए रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा के समीप यात्रा का समापन किया गया।

जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती को पुष्प अर्पित कर नमन किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया युवा मोर्चा जिला डिंडौरी के द्वारा तिरंगा यात्रा हर मंडल में निकाली गयी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 किलोमीटर की कुल यात्रा तय की गई जिसमें हर मंडल से बड़ी संख्या में युवा सम्मिलित हुए।

इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक प्रभात जैन, लल्लू प्रसाद दुबे अश्वनी शर्मा केके सोनी
सहित बड़ी संख्या में युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000