दिग्विजय ने मध्यप्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए

Listen to this article

डिंडोरी – जनपथ टुडे, 02,03,2020

आरोप – विधायक को 25-35 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा

शिवराज और भाजपा पर लगाए आरोपों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा- वह बिना तथ्यों के आरोप नहीं लगाते।

दिग्विजय सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर आरोप लगाए

भोपाल/नई दिल्ली – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को मध्य प्रदेश भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) करने की कोशिश का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं।

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव सिंह ने यह भी दावा किया है कि मध्य प्रदेश के विधायक कर्नाटक से नहीं हैं। यहां के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। दिग्विजय ने कहा- “मैं बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर कर रहे हैं। 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी किश्त राज्यसभा चुनाव में और तीसरी किश्त सरकार गिराने (फ्लोर टेस्ट) के बाद दी जाएगी।”

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000