कर्मचारी संगठनों ने 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Listen to this article


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 अप्रेल 2023, गुरुवार को प्रांतीय आह्वान में मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश, वाहन चालक संघ मध्यप्रदेश, पेंशनर्स एसोसिएशन संघ के तत्वावधान में 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम सौंपा गया। जिसमें समस्त विभागों के समस्त तहसील ब्लाकों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। ज्ञापन में मुख्य रूप से पेंशनर एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष आर जी तिवारी, तृतीय वर्ग शासकीय संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश नामदेव, मिहीलाल धुर्वे, रुकमणी पटेल, अघनू कोकड़िया, दुलीचंद परस्ते, शिवकुमारी धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीयों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000