डिंडोरी जिले में मतदान का प्रतिशत 80.92% रहा
शहपुरा में 79.94% डिंडोरी में 81.97% मतदान
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 17 नवम्बर 2023, जिला जनसंपर्क कार्यालय डिंडोरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज संपन्न हुए मतदान में संपूर्ण जिले में शाम 5 बजे तक 80.92% मतदाताओं ने मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा में 79.94% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 79.35% पुरुष मतदाता ओ ने मतदान किया जबकि 80.53% महिला मतदाताओं ने अपना मत डाला। शहपुरा क्षेत्र में कुल 267003 मतदाता है जिसमें 133320 पुरुष और 1333683 महिलाएं है। यहां कुल 213447 लोगों ने मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104 डिंडोरी में 81.97% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 81.87% पुरुष मतदाता ओ ने मतदान किया जबकि 82.07% महिला मतदाताओं ने अपना मत डाला। शहपुरा क्षेत्र में कुल 247356 मतदाता है जिसमें 122862 पुरुष और 124493 महिलाएं है। यहां कुल 202752 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।