
जिले के सातों विकासखंडों में बदले गए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार

पूर्व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी उपस्थिति मूल पदस्थ संस्था में देंगें
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 29 अक्टूबर 2025- कलेक्टर (जनजातीय कार्य) डिंडौरी क्रमांक/ज.जा.का./स्थापना/2025/177 से जारी किए गए आदेश के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से निम्नानुसार अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गये प्रभार सौंपे गए हैः-
1 अजय मरकाम
प्राचार्य,शा.उ.मा.वि.चांदरानी
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर
2 शिवभजन सिंह परस्ते
प्राचार्य,हाई स्कूल कमरासोंडा
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपुर
3 अमोल सिंह मरावीः व्याख्याता,शा.उ.मा.बि. गाडासरई
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी वजाग
4 एम. के. राय
व्याख्याता,हाई स्कूल बढईगढ
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा
5 सामद सिंह मरावी
उ.मा.शि.,उत्कृष्ट बि. मॅहदवानी
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी
6 सतीश कुमार धुर्वे
उ.मा.शि.शा.उ.मा.वि. प्राचीन डिंडौरी
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी
7 चिंताराम कुशराम
उ.मा.शि. शा.उ.मा.वि. रूसा
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया
उक्त आदेश के साथ ही पूर्व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी उपस्थिति मूल पदस्थ संस्था में देकर दिनांक 31.10.2025 तक प्रभार सौंप कर मुक्त होंगे। कॉलम क्रं.5 अनुसार म.प्र.वित्तीय शक्ति पुस्तिका 2012 के भाग-1 के सहायक नियम 1.11 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पद के आहरण/संवितरण के अधिकार प्रत्यायोजित किये जाते है।
जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



