कलेक्टर सभागार में जनजातीय गौरव दिवस पर प्रेसवार्ता सम्पन्

Listen to this article

कलेक्टर सभागार में जनजातीय गौरव दिवस पर प्रेसवार्ता सम्पन्

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपद टडे डिंडौरी 14 नवंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने 15 नवंबर को होने वाले जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एवं जिले भर में आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही साथ जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के भारी संख्या में लोगों को शामिल होना बताया। इस अवसर पर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनजातीय विकास और शिक्षा उन्नयन पर केंद्रित संबोधन दिया।
विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष शासन के द्वारा वंदे मातरम कार्यक्रम राष्ट्रीयगीत की 150वीं वर्षगांठ, सरदार वल्लभ भाई पटैल की 150वीं वर्षगांठ, जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ का वीर शहीदों की गाथाओं का विस्तृत चर्चा करते हुए कि एक साथ मध्यप्रदेश तीनों महापुरूषों की जयंतियां मना रहा है जनजातीय समुदाय के लिए गौरव की बात है। आज हम सभी महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ेकल मनाने जा रहे हैं। यह दिन सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि हमारे गौरव, हमारी संस्कृति और हमारे संघर्षों की याद दिलाने वाला ऐतिहासिक अवसर है। बिरसा मुंडा ने अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और धरती पुत्र भगवान बिरसा मुंडा, साथ ही अन्य आदिवासी महापुरुषों के सम्मान दिवस मनाने जा रहे हैं। जो हमारी सांस्कृतिक पहचान, संघर्ष और गौरवशाली विरासत का उत्सव है।जनजातीय समाज ने सदियों से इस देश की प्रकृति, संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जंगल, जमीन, जल और जीवन के संरक्षण का जो अमूल्य संदेश आज संपूर्ण विश्व को प्रेरित करता है, वह हमारी जनजातीय परंपराओं की देन है। जो एक गौरवशाली इतिहास सौंपा।”
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं ने बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का विकास मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
प्रेसवार्ता में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग  राजेंद्र कुमार जाटव, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिवार एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000