समय पर नहीं मिल रहा खाद्यान्न और मानदेय की राशि- स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से की मांग

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785

जनपथ टुडे डिण्डौरी 09 दिसंबर 2025-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के लगातार निर्देशों व समीक्षा के बाद भी स्व सहायता समूह की परेशानी कम होते दिखाई नहीं दे रही है। जिले के डिंडोरी समनापुर बजाग़ विकास खंडों में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने समय पर मध्यान भोजन के लिए खाद्यान्न उपलब्ध न होने की शिकायत की है। साथ ही स्व सहायता समूह से जुड़कर स्कूलों आंगनबाड़ियों में भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने वाली महिलाओं को समय पर मानदेय की राशि भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण मध्यान भोजन के संचालन में परेशानी उत्पन्न हो रही है।

9 दिसंबर दिन मंगलवार को विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी समस्याओं का उल्लेख करते हुए जिला कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है ।आवेदन में समूह की महिलाओं ने उल्लेखित किया है कि उनके समूहों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण स्कूलों और आंगनबाड़ियों को मध्यान भोजन देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मिलने वाला मानदेय भी समय पर नहीं मिल रहा है। दुकानों से उधर सामग्री खरीद खरीद कर उन पर कर्ज हो गया है अब दुकानदार भी सामग्री देने से मना कर रहे हैं। जिला कलेक्टर से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मांग की है कि उन्हें समय पर खाद्यान्न और मानदेय की राशि प्रदान की जाए ताकि अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन सही तरीके से कर सकें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000