
सुशासन दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम- कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976786
जनपथ टुडे डिण्डौरी डिंडौरी : 24 दिसंबर, 2025 – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, भू अभिलेख अधिकारी श्री रेवा झारिया, अधीक्षक ए के परस्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




