कोहका में आयोजित हो रहा है राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी : 04 फरवरी, 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम कोहका में 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए मुद्रा” थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विशेष शिविर के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को अशिक्षा उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, स्वच्छता, स्वास्थ्य, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में प्रभारी प्राचार्य शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डॉ. संतोष धुर्वे, कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर चंद्र परणा एवं प्रगति साहू के मार्गदर्शन में गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में सहयोगी अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार सिंह, पूजा धुर्वे, अनामिका मिश्रा, योगेश वालरे सहित स्वयंसेवक युवराज बेलिया, रामगोपाल, अश्वनी कुमार, रिंकू, तरुणलता, अंजू, ज्ञानवती एवं अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना एवं ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000