माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की 4 छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 में पाई सफलता

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडोरी 11 मार्च 2026- माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी की 4 छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में अध्ययनरत गणित संकाय की चार छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सिलोचना (ग्राम पायली, मेंहदवानी) ने 59 प्रतिशत, गंगोत्री तेकाम (ग्राम सूरजपुरा, शहपुरा) ने 57 प्रतिशत, सुप्रिया मरावी (ग्राम माधोपुर, रहंगी) ने 45 प्रतिशत तथा आरती मरावी (ग्राम चांदकिकरिया, समनापुर) ने 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की बेटियों की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्राओं की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने भी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि ये छात्राएं आगे भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000