जिला विकास सलाहकार बोर्ड की बैठक संपन्न – विकास को मिलेगी नई रफ्तार – प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 26  मार्च  2026 –  जिले के समग्र विकास को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार बोर्ड की बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सहभागिता कर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक  ओमकार मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “डिंडोरी के विकास को नई गति देने के लिए हम संकल्पित हैं।”

बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000