जिला चिकित्सालय डिंडौरी में आयोजित हुआ बाल हृदय कैंप, 56 बच्चों की जांच

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 06अप्रैल,2026- 
जिला चिकित्सालय में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ’’बाल हृदय कैंप’’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक  ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में किया गया।

कैंप में जिले के समस्त विकासखंडों से मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा चिन्हांकित ’’जन्मजात हृदय रोग (CHD) से संबंधित 56 बच्चों का पंजीयन कर उनका ईको परीक्षण किया गया। यह जांच गैलेक्सी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश दुबे (कार्डियोलॉजिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट) द्वारा की गई।
ईको जांच के उपरांत 5 बच्चों को आगे के उपचार हेतु जबलपुर स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में रेफर करने के लिए चिन्हांकित किया गया।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर  योगेंद्र सिंह उईके, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी  कमल सिंह भदौरिया, आयुष चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह धुर्वे, डॉ. त्रिवेणी धुर्वे, डॉ. नागेश मानिकपुरी, डॉ. प्रभात अवधिया, डॉ. बलराम सिंह उईके, डॉ. आकाश सिंद्रम, डॉ. मुकेश परते, एएनएम करण सोनी एवं DEIC स्टाफ पूजा बर्मन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000