जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्नः- डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सिकल सेल जांच अभियान मिलेगी को गति

Listen to this article

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 10 अप्रैल,2026- शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं प्रथम तिमाही पंजीकरण, एनीमिया एवं पीआईएच प्रबंधन, पोषण पुनर्वास केंद्रों की बेड ऑक्यूपेंसी एवं बच्चों के सफलतापूर्वक डिस्चार्ज, सिकल सेल जांच एवं उपचार, होम विजिट, बाल एमआरटीयू, मातृ मृत्यु, टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच प्रतिशत तथा निश्चय पोषण बास्केट वितरण की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, बीओसीडब्ल्यू श्रेणी के आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं टीकाकरण में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

सिकल सेल एनीमिया जांच के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वास्थ्य शिविर आयोजितकरने के निर्देश 

बैठक में कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया जांच के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत विकासखंड बजाग के ग्राम चाड़ा में शुक्रवार, जल्दा में, करंजिया के गोपालपुर में बुधवार, पण्डरीपानी में रविवार, शहपुरा के बिछिया में मंगलवार, पलकी में बुधवार, मेंहदवानी के कनेरी में बुधवार, ग्राम राई में शनिवार तथा अमरपुर के चंद्रागढ़ में गुरुवार, डिंडौरी विकासखंड के ग्राम जमगांव में बुधवार, समनापुर विकासखंड के ग्राम मानिकपुर में मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी बीएमओ एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया कि अगली बैठक में शिविरों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

दवाई दुकानों सहित अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित एवं सघन जांच के निर्देश 

कलेक्टर ने जिले में उपभोक्ताओं की सुरक्षा एवं गुणवत्ता युक्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दवाई दुकानों सहित अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित एवं सघन जांच की जाए। कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दवाइयों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, भंडारण व्यवस्था तथा निर्धारित नियमों के पालन की विशेष रूप से जांच की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, सभी बीएमओ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000