
मैया अभियान” के तहत नर्मदा घाटों पर चला वृहद स्वच्छता अभियान- चौराहा सौंदर्यीकरण, चौपाटी कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मैया अभियान” के तहत नर्मदा घाटों पर चला वृहद स्वच्छता अभियान
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 12 अप्रैल,2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज “मैया अभियान” के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान माँ नर्मदा के विभिन्न घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।
इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, अपर कलेक्टर जे पी यादव , संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि माँ नर्मदा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घाटों और नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।
अभियान के पश्चात कलेक्टर द्वारा नगर का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान अवन्ती बाई चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा गल्ला गोदाम क्षेत्र में चौपाटी विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

