कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई डिंडौरी में एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा – कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी : 26 अप्रैल,2026 – रविवार को जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2026 दो चरणों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। कलेक्टर ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रथम सत्र सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 02ः15 बजे से 04ः15 बजे तक संपन्न हुआ। प्रथम चरण में 1033 अभ्यर्थियों में से 784 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय चरण में 1033 अभ्यर्थियों में से 773 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 260 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य टीम, पुलिस बल, पेयजल, फिस्किंग व्यवस्था, प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, परिवेक्षक एवं उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर निगरानी रखी गई। खास बात यह रही कि इस वर्ष आयोग द्वारा इंदौर से कैमरों के माध्यम से सीधी निगरानी की गई।

संभागीय प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव, जिला नोडल अधिकारी वेद्यनाथ वासनिक, एसडीएम रामबाबू देवागन, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, रूपेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी परीक्षा व्यवस्थाओं में तैनात रहे और केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000