अचानकमार टाईगर रिजर्व छत्तीसगढ की बाघिन का मूवमेंट – करंजिया वन क्षेत्र में कर रही विचरण 

Listen to this article

अचानकमार टाईगर रिजर्व छत्तीसगढ की बाघिन का मूवमेंट – करंजिया वन क्षेत्र में कर रही विचरण

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 8 मई 2026- डिण्डौरी वनमण्डल अन्तर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ की सबसे बुजुर्ग बाधिन डिंडोरी वनमण्डल के परिक्षेत्र पूर्व करंजिया में विगत माहों से विचरण करते हुये देखी जा रही है।

ट्रैप कैमरे में भी दिखा बाघिन का मूवमेंट 

बाधिन को वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में लगाये गये ट्रेप कैमरे में भी देखा गया है। ज्ञात हो कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग ने फारेस्ट एरिया में ट्रैप कैमरे लगवाए हैं जिससे वन्य प्राणियों एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

17 वर्ष बताई जा रही है बाघिन की उम्र 

दिनांक 8 मई को उपसंचालक अचानकमार टाईगर रिजर्व से हुई चर्चा अनुसार उक्त बाधिन की आयु लगभग 17 वर्ष बताई गई है। एवं उक्त बाधिन अचानकमार टाईगर रिजर्व की होने की पुष्टि की गई है।

उक्त सूचना के माध्यम से क्षेत्र के आसपास के रिहाइसी इलाकों और आम नागरिकों को वन क्षेत्र में सावधानी पूर्वक आवागमन की अपील की जाती है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000