
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 8 मई 2026- मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री एवं डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में 08 मई 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई । जिला मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में समस्त शासकीय विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एंव आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते जिला कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


