डिण्डौरी वनमण्डल अंतर्गत 327 फडों में हो रहा तेंदूपत्ता संग्रहण 

Listen to this article

17 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियां में 327 संग्रहण केन्द्र कार्यरत

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिण्डौरी, 14 मई 2026- सामान्य वनमण्डल डिण्डौरी अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन वर्ष 2026 प्रारंभ हो गया है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित डिण्डौरी के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य निर्धारित संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है।

विभाग द्वारा बताया गया है कि वनमण्डल डिण्डौरी अंतर्गत 17 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनके 327 संग्रहण केन्द्रों (फड़ों) में तेंदूपत्ता संग्रहण किया जा रहा है। संघ मुख्यालय द्वारा वर्ष 2026 हेतु डिण्डौरी जिले में 45173 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4000 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से संग्रहण भुगतान किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार वनमण्डल डिण्डौरी अंतर्गत दिनांक 14 मई 2026 की स्थिति में 16030.535 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। वन विभाग डिण्डौरी द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक मात्रा में अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहण करें, जिससे उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000