
पेयजल संबंधी समस्या है तो करें इन नंबरों पर कॉल – 9826959504, 8770148600 पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय पेयजल कंट्रोल रूम गठित
पेयजल संबंधी समस्या है तो करें इन नंबरों पर कॉल – 9826959504, 8770148600
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 26 मई,2026- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तर पर पेयजल कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी शिकायतों के प्रभावी निराकरण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। जारी आदेश के अनुसार पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, निगरानी तथा संचालन के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इन्हें मिली है जिम्मेदारी
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी लोक सेवा प्रबंधक रंजीत ठाकुर, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में जिला सलाहकार बालमुकुंद परस्ते को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में पेयजल समस्याओं के निराकरण में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पेयजल की समस्या के लिए मो. नं. 9826959504, 8770148600 पर संपर्क कर सकते हैं।




