सर्वसुविधायुक्त संदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण-  प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने नरिया में किया पांच संदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Listen to this article

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मती अंजू पवन भदोरिया

 

 

संपादक: प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे, डिंडोरी  15 जुलाई 2026- डिंडोरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में निर्मित सर्वसुविधायुक्त संदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया गया। जिले के नरिया, धनुवासागर, राई, चांदरानी एवं खुड़िया स्थित संदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण प्रदेश की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया में आयोजित समारोह में किया।

इन आधुनिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था विकसित की गई है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और संदीपनी विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे।


इस अवसर पर कलेक्टर अंजु पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर नरिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के साथ सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमकार मरकाम, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं अन्य अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों ने संदीपनी विद्यालयों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विद्यार्थियों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000