मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम तय, मंडला में मंत्री संपतिया उइके और डिंडोरी में कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदोरिया करेंगी ध्वजारोहण

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 11 अगस्त2026 – मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कोn लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश क्रमांक एफ 5-5/2025/1/4 दिनांक 11 अगस्त 2026 के अनुसार जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिये प्रभारी मंत्रियों और कलेक्टरों की ड्यूटी तय की गई है।

शासन के निर्णय अनुसार 15 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के बधाई संदेश का वाचन करेंगे।

जारी सूची के अनुसार –

मण्डला जिले में श्रीमती संपतिया उइके, मंत्री मध्यप्रदेश शासन ध्वजारोहण करेंगी।

वहीं शासन ने 24 जिलों में जिला कलेक्टर को ध्वजारोहण करने के लिये अधिकृत किया है। इस सूची में –

डिंडोरी जिले में जिला कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदोरिया ध्वजारोहण करेंगी एवं बधाई संदेश का वाचन करेंगी।

इसके अलावा रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोक नगर, कटनी, भिण्ड, पन्ना, बैतूल, मैहर और बुरहानपुर में भी संबंधित जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000