माँ नर्मदा तट पर चौरसिया समाज का हरियाली महोत्सव

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिबेआलम

जनपथ टुडे डिंडोरी 23 अगस्त:- अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के निर्देशन एवं आदर्श चौरसिया महिला मंच डिंडोरी के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौरसिया समाज की महिलाओं ने पवित्र माँ नर्मदा जी के तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और तत्पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंच की अध्यक्षा श्रीमती रजनी चौरसिया के साथ रंजीता, माया, एकता, अर्चना, मोनिका, अर्चना संदीप, बबिता, सारिका, प्रिया, शिखा और अंकिता सहित समाज की अनेक महिला सदस्याएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

 

सभी वर्गों के कल्याण और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प

 

कार्यक्रम के दौरान मंच की अध्यक्षा श्रीमती रजनी चौरसिया ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मंच बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों—हर वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व प्रतिभा विकास, युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन व अवसर, महिलाओं के लिए सम्मान व आत्मनिर्भरता तथा बुजुर्गों के लिए सम्मान और अपनापन ही इस मंच की मुख्य पहचान है। इस पहल का मूल उद्देश्य परिवारों को आपस में जोड़ना, समाज को संगठित व मजबूत बनाना और हर आयु के व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करना है, जो कि समाज हित में एक सामूहिक प्रयास है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000