डिंडोरी पुलिस कंट्रोल रूम में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, 180 का हुआ परीक्षण

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिबेआलम

जनपथ टुडे डिंडोरी 23 अगस्त:- पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की सेहत व कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम डिंडोरी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में अमृता हॉस्पिटल शहडोल और जिला अस्पताल डिंडोरी की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर के दौरान अमृता हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द्र आंबेडकर ने हड्डी, नस एवं जोड़ों की बीमारियों का परीक्षण कर परामर्श दिया। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा शुक्ला और उनकी मेडिकल टीम ने महिला पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर अमृता हॉस्पिटल के श्वेतांक गोस्वामी, अफसाना परवीन, संजना यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डिंडोरी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। शिविर की मुख्य झलकियां:

  • रक्तदान: 21 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
  • स्वास्थ्य जांच: लगभग 180 पुलिसकर्मियों व परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श हुआ।

उपस्थिति: एसडीओपी सतीश द्विवेदी, एसडीओपी विवेक गौतम, रक्षित निरीक्षक अभिनव राय, कोतवाली टीआई दुर्गा प्रसाद नागपुरे, यातायात टीआई सुभाष चंद्र उइके सहित अन्य थाना प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की इस पहल को पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम बताया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000