
संगठनात्मक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी: ABVP पदाधिकारी विशाल ओबेरॉय और दीपेंद्र जोगी पर गिरी गाज
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक
जनपथ टुडे डिंडौरी 13 अक्टूबर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमों की अनदेखी के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अपने दो पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन का पालन न करने के आरोप में दोनों पदाधिकारियों को आगामी निर्णय तक सभी संगठनात्मक गतिविधियों से अस्थायी रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जिला संयोजक ने जारी किया आधिकारिक पत्र
ABVP के जिला संयोजक गोकुल ठाकुर द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी गई। जारी पत्र के अनुसार, जिन पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें नगर सह मंत्री विशाल ओबेरॉय और दीपेंद्र जोगी शामिल हैं। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि संगठन के निर्धारित नियमों और अनुशासनात्मक मानकों का पालन न किए जाने के कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक जिम्मेदारियों से पृथक रखने का फैसला लिया गया है।
आगामी निर्णय तक नहीं निभा सकेंगे सक्रिय भूमिका
संगठनात्मक आदेश लागू होने के बाद विशाल ओबेरॉय और दीपेंद्र जोगी आगामी फैसला आने तक विद्यार्थी परिषद के किसी भी कार्य या गतिविधि में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकेंगे।



