
विधिक सेवा सप्ताह – डिंडौरी में मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजित – 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

विधिक सेवा सप्ताह – डिंडौरी में मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजित
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी, 15 नवंबर 2026- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में 14 से 20 नवंबर 2026 तक न्यायोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 नवंबर को विधिक जागरूकता के उद्देश्य से मैराथन एवं वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती शशिकांता वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लगभग 20 विद्यालयों एवं छात्रावासों के 200 छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विधिक जागरूकता से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर नारे लगाए। प्रचार वाहन के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर, नालसा थीम सांग एवं विधिक जागरूकता संबंधी संदेशों का प्रसारण भी किया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार पटेल सहित न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यू.के. पटेरिया, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात, चिकित्सा एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, समाजसेवी तथा जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास परमार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

