अर्पणा मिश्रा अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष नियुक्त

Listen to this article

जनपथ टुडे, 19 जुलाई 2020, डिंडोरी, अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत की राष्ट्रीय महिला इकाई ने नगर की जुझारू महिला समाज सेविका एवं डिंडोरी विप्र महिला महासभा की सक्रिय कार्यकर्ता अर्पणा मिश्रा को महिला इकाई डिंडोरी की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ.नरसिंह कनौजिया के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मध्यप्रदेश एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी पं.संदेश महाराज के निर्देशनुसार एवं महिला ईकाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी सुश्री शशि पटेल कि अनुशंसा पर और प्रदेश अध्यक्ष दीपिका भारद्वाज (शर्मा) एवं प्रदेश संरक्षिका श्रीमति ज्योति शर्मा की सहमति पर जिला अध्यक्ष के पद पर अर्पणा मिश्रा की नियुक्ति की गई है।

इनकी नियुक्ति सें नगर सहित जिले भर में महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000