जबलपुर / 192 पॉजिटिव,104 की अब तक मौत

Listen to this article

जनपथ टुडे,जबलपुर, 10 सितम्बर 2020, बुधवार को बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 192 नये मरीज सामने आये हैं और डिस्चार्ज हुये 162 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4206 हो गई है। मंगलवार की शाम 6 बजे से बुधवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 192 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5708 पहुँच गई है वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 104 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1398 हो गये हैं । 1273 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं । वहीं 1647 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक 84380 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Related Articles

Check Also
Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000