
कस्तूरबा कन्या उ.मा.वि., कस्तूरबा कन्या छात्रावास में किया गया वृक्षारोपण
जनपथ टुडे, डिंडौरी,14 जुलाई 2021, पर्यावरण की रक्षा और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित कर मिट्टी का कटाव रोकते हैं और जलवायु को नियंत्रित करते हैं। इसलिए सभी व्यक्तियो को पेड़ जरूर लगाना चाहिए। मंगलवार को कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्थानीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा कन्या छात्रावास डिंडौरी में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिप्रकाश धुर्वे, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, मध्यप्रदेश वनवासी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, शाला प्रबंधक कैलाशचंद्र जैन, श्रीमति विमला परस्ते, श्रीमति नरबदिया मरकाम ने वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण के दौरान शाला प्राचार्य एच.एन. प्रजापति, मनोज कुमार मिश्रा, श्रीमति संगीता नामदेव, श्रीमति कुमुदनी धुर्वेे, बी.एल. धूमकेती, कु. संगीता अहिरवार, कु. समीक्षा जैन, कु. जयंती मरावी, पवन बर्मन, राजकुमार पटेल, विनय धनगर उपस्थित थे।