
राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम रवाना
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 सितंबर 2022, राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज -2022 हेतु जिला स्तर पर चयनित टीम को राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज -2022 में शामिल होने के लिए रवाना किया गया। उक्त प्रतियोगिता अपर प्रबंध मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा जिला स्तर पर 18 सितम्बर 2022 को आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम “राज्य स्तरीय क्विज 2022 प्रतियोगिता में दिनांक 29 सितम्बर को भोपाल में शामिल होगी।
गौरतलब है कि पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रथम विजेता टीम को प्रभारी शिक्षक के साथ भोपाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना किया गया।
टीम में प्रभारी शिक्षक पी. सिंह कुशराम, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. डिण्डौरी,प्रतिभागी तेजस साहू कक्षा 12 वीं, पुंज प्रकाश पन्या कक्षा 11 वीं और शिवेन्द्र गौतम कक्षा 10 वी को विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।