
मेहंदवानी में अवैध मुरूम खनन पर कार्रवाई, जेसीबी जप्त
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
उपसंपादक मोहम्मद साहिब 9406850186
जनपथ टुडे डिंडोरी 8 फरवरी 2026 – खनिज अधिकारी अशोक नागले ने बताया कि 08 फरवरी 2026 को ग्राम सारस डोली, उप तहसील मेहंदवानी में खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार अवैध खनिज मुरूम खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन क्रमांक MP-52-DA-0252 को मौके से जप्त किया गया। जप्त जेसीबी के मालिक अनिल साहू, निवासी सारसडोली, बताए गए हैं, जबकि मशीन का संचालन चालक विनोद उईके द्वारा किया जा रहा था।
खनिज विभाग की टीम ने जप्त जेसीबी को पुलिस थाना मेहंदवानी में खड़ा कराया। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


