
राकेश सिहारे को भ्रातृ शोक, मंडला निवासी अनिल सिहारे का देहावसान
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 22 मार्च 2026- अत्यंत दुखित हृदय से सूचित करना पड़ रहा है कि मंडला निवासी वरुण सिहारे एवम् सौरभ सिहारे के पिता, डाक्टर प्रदीप सिहारे एवं राकेश सिहारे के बड़े भाई अनिल सिहारे का विगत रात्रि स्वर्गवास हो गया है। आप समाजसेवी राकेश सिहारे एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पुष्पा सिहारे के अग्रज थे । उनकी अन्तिम यात्रा निज निवास गंधर्व मंदिर सिहारे मोहल्ला सिंहवाहिनी वार्ड मंडला से आज 22.03.2026 दिन रविवार के 3 बजे खैरी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
जनपथ टुडे परिवार इस दुःख की घड़ी में अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि परिवार जनों को इस गहन पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ओम शांति शांति शांति।


