
मौसम ने ली करवट – तेज फुहारों के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत – बिजली की आंख मिचोली शुरू
मौसम ने ली करवट – तेज फुहारों के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत – बिजली की आंख मिचोली शुरू
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 30 अप्रैल 2026 – जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। बदले हुए मौसम ने हवा तूफान के साथ तेज बारिश कर दी।
गुरुवार की देर शाम डिंडोरी जिला मुख्यालय में अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ गेटन कि पिछले लगभग एक सप्ताह से तेज गर्मी ने आम लोगों को हलकान कर रखा था आंधी तूफान के साथ आई बारिश ने लोगों को चिल्लाती गर्मी से राहत प्रदान की। हालांकि अचानक बदले मौसम के कारण आए आंधी तूफान और बारिश ने जनजीवन को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। फिलहाल हल्की बारिश का दौर जारी है।
बिजली की आंख मिचोली
जिला मुख्यालय में जरा सी बारिश और आंधी तूफान ने बिजली विभाग को काम पर लगा दिया है बारिश शुरू होने के पहले से ही बिजली ने आंख मिचौली करना शुरू कर दिया है।



