
NH-45 पर बड़ा हादसा टला: फायर ब्रिगेड ने भूसे और पेड़ों को आग की चपेट में आने से बचाया, बिजली सप्लाई सुरक्षित
उप सम्पादक मोहम्मद सहिब
जनपथ टुडे डिंडोरी 1 मई शाहपुर रानी बुढार चौराहा, जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे (NH-45) पर आज शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी अनहोनी टल गई, दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को विकराल रूप लेने से रोक लिया गया। इस घटना में न केवल प्राकृतिक संपत्ति को बचाया गया, बल्कि क्षेत्र की मुख्य बिजली व्यवस्था को भी ठप होने से बचा लिया गया।

आग हाईवे के किनारे लगी थी (यह हाईवे हर समय गाड़ीयों कि चहल-पहल से भरा हुआ रहता है) जहाँ भारी मात्रा में भूसा रखा हुआ था। पास ही मेंहदी के पेड़ और अन्य हरियाली मौजूद थी। आग की लपटें तेजी से इन पेड़ों और भूसे के ढेर की ओर बढ़ चुकी थीं, जिससे एक बड़े अग्निकांड का खतरा पैदा हो गया था। दमकलकर्मियों ने रणनीतिक तरीके से घेराबंदी कर भूसे और पेड़ों तक पहुची आग में काबु पाया। इस घटना में सबसे बड़ी चुनौती पास से गुजर रही बिजली की मेन केबल (Main Cable) थी। आग की तपिश सीधे हाई-वोल्टेज तारों को प्रभावित कर रही थी। यदि मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती, तो आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति घंटों के लिए बाधित हो सकती थी। आग कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला।
दमकल चालक मदन मारावी, सन्तोष वनवासी सहायक जन प्रतिनिधि विक्की खान, सुरेंद्र बिहारी शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास और इमरान मलिक के साथ अन्य गांव वासीयों के सतर्कता से आग पर काबू पाया।




