
शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय डिण्डौरी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ, सीमित सीटें उपलब्ध
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 6 मई 2026 – शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय डिण्डौरी में सत्र 2025-26 हेतु दसवीं के आधार पर 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके साथ ही 12वीं गणित विषय से उत्तीर्ण अथवा दसवीं के बाद आईटीआई पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में lateral entry के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय में चार प्रमुख ब्रांचों –
1. ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग
2. सिविल इंजीनियरिंग
3. कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग
4. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र आवेदन कर प्रवेश सुरक्षित कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ:
सभी वर्गों के विद्यार्थियों को शासन द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी तकनीकी शिक्षा का अवसर मिल सके।
उन्नत सुविधाएं:
महाविद्यालय में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, फ्री वाई-फाई, फ्री बुक बैंक, स्मार्ट लाइब्रेरी, अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब और वर्कशॉप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
रोजगार के सुनहरे अवसर:
तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी न केवल स्वरोजगार के योग्य बनते हैं, बल्कि विभिन्न निजी व शासकीय क्षेत्रों में रोजगार के उत्कृष्ट अवसर भी प्राप्त करते हैं।
*अधिक जानकारी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं*
📞 9617937363, 9424729211, 8770608764
स्थान: अमरकंटक रोड, महावीर टोला, ग्राम कूंड़ा, जिला डिण्डौरी (म.प्र.)



