
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 08 मई को जिले के विकास कार्यो की लेंगी समीक्षा बैठक
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 07 मई,2026 – नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री एवं डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 08 मई 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक में विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी एंव आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।



