
खाम्हा के टिकरा टोला मे अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद – ग्रामीणों ने किया अधिकारियों का घेराव , sdop की समझाइस के बाद शांत हुआ आक्रोश
खाम्हा के टिकरा टोला मे अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद – ग्रामीणों ने किया अधिकारियों का घेराव , sdop की समझाइस के बाद शांत हुआ आक्रोश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 29 मई 2026 – शुक्रवार को अतिक्रमण तोड़ने पहुंची समनापुर राजस्व और गाड़ासरई पुलिस को खाम्हा ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम टिकरा टोला के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए घेर लिया।सूचना मिलने पर एस डी ओ पी सतीश द्विवेदी,सिटी कोतवाली और ट्रॉफिक पुलिस के साथ गांव पहुंचे।समझाइश के बाद ग्रामीणों ने टीम को जाने दिया।
एक मकान टूटने से भड़का आक्रोश- भेदभाव का आरोप
मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि समनापुर राजस्व विभाग की टीम गांव में मकान को तोड़ने के लिए आई थी चार मकान तोड़े जाने थे किंतु राजस्व की टीम ने केवल एक मकान तोड़ा और एक की बाउंड्री वॉल तोड़ी इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया । ग्रामीणों ने राजस्व के टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया ,वहीं पटवारी धर्मेंद्र कस्तूरे ने बताया कि टिकरा टोला की शासकीय जमीन पर चार ग्रामीण लामू सिंह,गुरु ,काशी और शंकर ने अतिक्रमण कर घर बना रखा है।आवेदक शंकर सिंह और सुरेश ने नायब तहसीलदार समनापुर की कोर्ट में दो साल पहले केस लगाया था।आदेश मिलने पर आज अतिक्रमण तोड़ने आर आई और पुलिस के साथ गांव पहुंचे थे।ग्राम पंचायत ने भी तीन मीटर की सड़क का प्रस्ताव दिया हुआ है।लामू सिंह का घर तोड़ दिया गया है।गुरु की बाउंड्री बाल तोड़ी है।इतने में ही गांव वाले आक्रोशित हो गए कि शंकर सिंह का घर भी तोड़ो।विवादित स्थिति हो गई।उन्होंने गांव में घेर लिया।
एस डी ओ पी बोले समझाइश के बाद मान गये ग्रामीण
एस डी ओ पी ने बताया कि ग्रामीण पूरा अतिक्रमण तोड़ने की मांग कर रहे थे।उन्हें समझाइश दी गई है।राजस्व विभाग ने भी आश्वस्त किया कि दो दिन बाद फिर अतिक्रमण की कार्यवाही होगी तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
पुलिस प्रशासन को जैसे ही गांव में अधिकारियों की टीम को घेरने और रोकने की जानकारी प्राप्त हुई पूरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अधिकारियों की टीम को गांव से रवाना किया।

