
करंट से झुलसा युवक प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर ,बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की जान को खतरा

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 16 जून 2026-डिंडोरी जिला मुख्यालय में 33/11 के व्ही उप केंद्र में बिजली का काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया आनन फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को लगभग 11:00 बजे जिला मुख्यालय में स्थित 33/11 के व्ही उप केंद्र डिंडोरी में युवक जंपर का काम करने बिजली पोल पर चढ़ा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया बताया। जाता है कि युवक बिजली विभाग के द्वारा अधिकृत नहीं था अधिकारियों की माने तो आउटसोर्स कर्मी के साथ सहयोगी के तौर पर काम करने वाले इस युवक को विभाग की तरफ से काम में नहीं रखा गया था।
विभागीय अधिकारियों के लापरवाही और युवक को जान का खतरा
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण ने बताया कि विभाग में एक आउटसोर्स कर्मी नमो सिंह है जिसके साथ यह युवक काम करने के लिए आया था विभाग द्वारा इस युवक को अधिकृत नहीं किया गया था। बड़ा सवाल यह है कि जब युवक विद्युत कार्य के लिए अधिकृत नहीं था तो वह केंद्र में पोल पर चढ़कर जम्फर बनाने किसकी सहमति से गया। युवक के साथ घटी इस दुर्घटना का आखिर कौन जिम्मेदार होगा।
बड़े अधिकारी मानते हैं कि कोई है लापरवाही
विद्युत विभाग में SE राजेश धुर्वे से जब हमारे प्रतिनिधि ने इस मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह बड़ी लापरवाही है और इसके लिए जो जिम्मेदार हैं उन्हें उप केंद्र में काम करने वाले लोगों की जानकारी होनी चाहिए। सवाल यह है कि इस युवक के साथ जो घटना घटित हुई है उसका जिम्मेदार कौन है उन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

