
जनकल्याणकारी शिविर में नहीं पहुंचे जन, खाली पड़ी कुर्सियां- अधिकारियों पर मनमानी का आरोप
जनकल्याणकारी शिविर में नहीं पहुंचे जन, खाली पड़ी कुर्सियां- अधिकारियों पर मनमानी का आरोप
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी डिंडोरी 16 जून 2026 –:बुधवार को मेहदवानी जनपद पंचायत परिसर में जनकल्याणकारी शिविर में जनप्रतिनिधियों ने ही अव्यवस्थाएं और प्रचार प्रसार की कमी का आरोप लगाया।वही अधिकारियों का कहना है कि कल भी शिविर लगेगा जिसमें शेष हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
गर्मी में भटकते रहे ग्रामीण,पानी की व्यवस्था तक नहीं
भाजपा की जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी शिविर की जानकारी नहीं दी गई।शिविर में हितग्राहियों के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई।गर्मी में लोग परेशान होते दिखे। उन्होंने कहा कि शिविर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मौजूद न होने का भी फायदा जिम्मेदार अधिकारियों ने उठाया और शिविर के सुचारू संचालन में लापरवाही की गई है।
30हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ गुरुवार को भी लगेगा शिविर
बुधवार को आयोजित जनकल्याण शिविर में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति नहीं के बराबर थी। बताया जाता है कि 30,हितग्राहियों को संबल,कल्याणी पेंशन,वृद्धा वस्था और दिव्यांगों को लाभ दिया गया है।कल भी शिविर का आयोजन किया जाना है।

