पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध कार्यवाही  ब्लैकलिस्ट में डालने हेतु  भेजा गया प्रस्ताव- बिलाई खार में पानी टंकी के निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ पर कलेक्टर सख्त 

Listen to this article

बिलाई खार में पानी टंकी के निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ पर कलेक्टर सख्त

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 18 जून 2026 – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बजाग के ग्राम बिलाईखार में निर्माणाधीन नल-जल योजना में गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर सख्त संज्ञान लिया है।

विगत दिनों ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित 75 हजार लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी की टंकी के छज्जे के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबरें विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित हुई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच कराई, जिसमें निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग जबलपुर के अधीक्षण यंत्री को संविदाकार पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट में डालने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले में गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कलेक्टर द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000