कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न 

Listen to this article

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 1 अगस्त 2026 – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े जनकल्याण के कामों को और ज्यादा असरदार, पारदर्शी और तेज़ी से करने पर विस्तार से बात की गई। कलेक्टर ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह तय किया गया कि आम लोगों की सुविधा के लिए हर शुक्रवार को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों में सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए नए जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा आजीवन सदस्य और स्वयंसेवक जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर भी सहमति बनी। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोगी कल्याण समिति के सहयोग से जनसेवा के कामों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव प्रवीण दास, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य शुभांशु चंद्रोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री एम.एस. धुर्वे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) विक्रम सिंह, डॉ. जयश्री मरावी, सुश्री सुरुचि पराते सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000