
पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाई नर्मदा में छलांग – युवकों ने बचाई जान

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाई नर्मदा में छलांग – युवकों ने बचाई जान
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 6 अगस्त 2026- गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी के पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों और नर्मदा घाट पर स्नान कर रहे हैं लोगों ने देखा और आसपास के लोगों को सूचित किया। वही नर्मदा तट में युवक ने महिला को डूबते देखा और अपनी जान की परवाह किए बगैर नर्मदा के तेज बहाव में कूद कर महिला को बचाने में सफलता पाई। युवक के इस प्रयास से एक बड़ा हादसा होते-होते चल गया।
जिला मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक लगभग 28 से 30 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपना जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की माने तो वह पारिवारिक कलह से परेशान थी । घटना की जानकारी लगने पर लोगों का जमावड़ा लग गया और इसी दौरान महिला के दूर के रिश्तेदार रिश्ते में भाई को सूचना मिली और वह गायत्री मंदिर घाट में महिला के पास पहुंचा और उसे ढाढ़स बंधाया बाद में लोगों की समझाइस के बाद महिला अपने रिश्ते में भाई के साथ घर की ओर रवाना हुई।
हालांकि महिला ने अपने परिवार जनों के खिलाफ फिलहाल शिकायत करने से मना कर किया है।


