मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी बस से अमरपुर के लिए रवाना

Listen to this article

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी बस से अमरपुर के लिए रवाना

संपादक: प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे, डिंडौरी  07 अगस्त 2026 – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल बस द्वारा रवाना हुआ। अभियान का शुभारंभ अमरपुर विकासखंड के सिधौली (मोहगांव) स्थित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में किया जाएगा।

रवाना हुए अधिकारियों के दल में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी (DFO) अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।

अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों का आयोजन, जनसंवाद तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे स्थापित

कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुनेंगे। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी जायजा लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। प्रशासन का मानना है कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की पहुंच और जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000