
स्थापना दिवस पर जिला महिला कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 सितम्बर 2020, महिला कांग्रेस के 37वें स्थापना दिवस पर जिला महिला कांग्रेस डिंड़ौरी ने कांग्रेस ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने कहा कि महिला कांग्रेस को झंडा देकर अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सुष्मिता देव ने अलग पहचान दी है।
महिला कांग्रेस को ध्वजारोहण करने का मौका मिला है, जिस तरह देश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के हितों की रक्षा की और आगे भी करती रहेगी, महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की लक्ष्मीबाई ठाकुर रुकमणी बाई कलिंदिया बाई देवकी बाई शांता बाई सियाबाई कला बाई रमोतिन बाई महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रही